Ludhiana : 3 मंजिला फैक्टरी में लगी आग, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 05:50 PM (IST)

लुधियाना (तरुण) : पुरानी माधोपुरी, तिलक नगर इलाके स्थित सर्दी का माल बनाने वाली 3 मंजिला फैक्टरी में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाद दोपहर तिलक नगर इलाके में एम.जे ब्यास हौजरी नामक एक फैक्टरी की तीसरी मंजिल में आग गई। आगजनी के वक्त मालिक और वर्कर फैक्टरी के भीतर मौजुद थे। जो कि समय रहते फैक्टरी से बाहर निकल आए। फैक्टरी में जैकेटस, कोट, दस्ताने, मफलर इत्यादि सर्दी का माल पड़ा था।  

आगजनी में लाखों रुपए की कीमत सर्दी का माल जलकर राख हो गया। रास्ता तंग होने कारण दमकल ‌विभाग की गाड़ी को मौके पर पहुंचने में दिक्कत का सामना करना पड़ा है। आगजनी के कारण फैक्टरी मालिक का परिवार सदमें में है। फिलहाल दमकल विभाग के कर्मचारी आगजनी पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है। आगजनी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News