Jalandhar : शहर में सड़क हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा सेबों से भरा ट्रक

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 05:06 PM (IST)

जालंधर : शहर में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्लौर के पास पड़ते खैहरा गांव के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। घटना बीती रात की बताई जा रही है, जब ट्रक खैहरा गांव के पास फ्लाईओवर पार करने लगा तो अचानक से अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। हादसे में फिलहाल कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार ट्रक जम्मू से संगरूर सेब लेकर जा रहा था जोकि उक्त स्थान पर हादसाग्रस्त हो गया। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर के थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ट्रक चालक को काबू कर लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News