Jalandhar के मेन चौक पर हादसा, ऑयल टैंकर की टक्कर से कार चकनाचूर
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 08:13 PM (IST)
जालंधरः जालंधर के रामा मंडी चौक पर हाईवे किनारे खड़ी एक कार को पीछे से आ रहे ऑयल टैंकर ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि कार का टायर पंक्चर होने के बाद चालक ने उसे सड़क किनारे खड़ा किया था और टायर बदला जा रहा था। इसी दौरान टैंकर कार से जा भिड़ा। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में कार सवार किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई।
टैंकर चालक के मुताबिक, कार सड़क किनारे खड़ी थी और टैंकर को मोड़ते समय पर्याप्त जगह नहीं मिल सकी, जिसके चलते टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।



