पहले मशीन चोरी की, फिर प्यार का इजहार कर गया चोर! आदमपुर में चर्चा का विषय बनी अनोखी घटना
punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 10:47 AM (IST)
आदमपुर (रणदीप): आदमपुर सब-तहसील के बाहर टाइपिस्ट का काम करने वाले दिव्यांग सुरिंदर कुमार उर्फ मक्खन की चोरी हुई टाइपिंग मशीन 3 दिन बाद एक बॉक्स में पैक मिली। हैरानी की बात यह रही कि मशीन के साथ 2 पेज का प्रेम पत्र भी रखा हुआ था।
सुरिंदर कुमार ने बताया कि वह कई वर्षों से तहसील के बाहर टाइपिंग करके अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। 3 नवंबर को उनकी मशीन काम की जगह से चोरी हो गई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने आदमपुर पुलिस को दी थी। शुक्रवार को उन्हें अपनी टेबल पर एक बॉक्स रखे होने की सूचना मिली। पुलिस की मौजूदगी में बॉक्स खोला गया तो उसमें चोरी हुई मशीन और उनके नाम लिखा प्रेम पत्र मिला। पत्र पढ़कर वहां मौजूद लोग भी हंसी नहीं रोक सके। पुलिस ने मशीन उन्हें वापस सौंप दी। प्रेम पत्र के बारे में सुरिंदर कुमार ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें नहीं पता कि यह शरारत किसने की है। उन्होंने मशीन वापस मिलने पर भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि यही उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

