पंजाब में मजदूरों के साथ दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 03, 2024 - 12:32 PM (IST)

नाभा : नाभा ब्लॉक के गांव हसनपुर पुल के पास नरेगा मजदूरों पर ट्रैक्टर चढ़ने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो महिला नरेगा श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन घायल हो गए। घायलों में एक बुजुर्ग भी शामिल है। घायलों को इलाज के लिए नाभा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर को एक प्रवासी मजदूर चला रहा था जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हलका विधायक गुरदेव सिंह देवमन ने नाभा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और लापरवाह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में भी यह बात लाऊंगा कि इस दुर्घटना का शिकार हुए गरीब नरेगा मजदूरों को आर्थिक सहायता दी जाए।

मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर गांव के पुल पर 50-60 नरेगा मजदूर मौजूद थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक, जिसे एक प्रवासी मजदूर चला रहा था, ने सीधे मजदूरों पर चढ़ा दिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए। मृतक महिलाओं में हसनपुर निवासी जरनैल कौर और गांव तुगां निवासी द्रोपती शामिल हैं। हादसे में कई महिलाओं के पैर और हाथ टूट गये। इस हादसे के बाद प्रवासी मजदूर ने ट्रैक्टर को सीधे चौ में उतार दिया, जिस पर धान लदा था।

प्रत्यक्षदर्शी घायल बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि जब  वह नरेगा की हाजिरी लगा रहे थे तो एक प्रवासी मजदूर ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उनके रे पेट के ऊपर से टायल निकल गया, जबकि लगभग एक दर्जन अन्य मजदूर भी घायल हो गए। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था और एक तरफ 50-60 नरेगा मजदूर शामिल थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News