Punjab में बड़ी वारदात : युवक को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने शुरू की जांच

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 08:20 PM (IST)

पायल (विनायक): पायल इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में पंजाब पुलिस के होमगार्ड जवान नाजर सिंह के बेटे ने अपने ही पड़ोसी युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हालांकि इस घटना के पीछे के असली कारणों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पायल के डीएसपी जसविंदर सिंह खहिरा और थाना पायल के एसएचओ तरविंदर कुमार बेदी पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करते हुए सबूत इकट्ठा करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही सभी तथ्यों को सामने लाया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है और लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे के असली कारणों के बारे में स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News