आम आदमी पार्टी के एक और नेता पर लाखों मांगने के आरोप! जानें क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 10:22 AM (IST)

लुधियाना (हितेश) : नगर निगम में आऊटसोर्सिंग कम्पनी के जरिए मुलाजिमों की नियुक्ति की प्रक्रिया हो रहे फर्जीवाड़े का मामला काफी गर्मा गया है, जिसके तहत आम आदमी पार्टी के एक और नेता पर लाखों लेने के बाद भी नौकरी न दिलवाने का आरोप लगा है। इस संबंध में सी.एम. तक पहुंची शिकायत में शिमलापुरी के मनीष ने आरोप लगाया है कि उसे नौकरी लगवाने के लिए 2 लाख की डिमांड की गई थी, जिसमें से डेढ़ लाख देने के बावजूद काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं दी गई और न ही पैसे वापस दिए जा रहे हैं।

इस शिकायत में आम आदमी पार्टी के नेता के साथ जोन सी जोनल कमिश्नर व हैल्थ आफिसर को भी आऊटसोर्सिंग कम्पनी के जरिए मुलाजिमों की नियुक्ति की प्रक्रिया हो रहे फर्जीवाड़े का हिस्सा बताया गया है जिसके आधार पर वार्ड 40 में रखे गए 150 से ज्यादा मुलाजिमों की फिजिकल वैरीफिकेशन करवाने की मांग की गई है ताकि बिना काम किए हर महीने लाखों की सैलरी लेने वालों का खुलासा हो

एक ही तरह का अपनाया गया है पैटर्न

आऊटसोर्सिंग कम्पनी के जरिए मुलाजिमों की नियुक्ति की प्रक्रिया हो रहे फर्जीवाड़े की आवाज सरकार तक पहुंचाने की कोशिश करने वाले लोगों द्वारा पर्दे के पीछे रहकर एक ही तरह का पैटर्न अपनाया गया है। क्योंकि पहली शिकायत में अब्दुलापुर बस्ती के रहने वाले कमल ने एक सैनेटरी इंस्पेक्टर द्वारा आम आदमी पार्टी की महिला नेता के पति के साथ मिलकर सैंकड़ों मुलाजिम रखवाने के लिए 1.70 लाख के हिसाब से रिश्वत लेने का खुलासा किया था। इन दोनों लेटर का फॉरमेट एक जैसा है, लेकिन शिकायतकर्त्ता का पूरा एड्रैस या फोन नंबर नहीं है। जिसके आधार पर आरोपों के दायरे में आने वाले आम आदमी पार्टी के नेता इन शिकायतों को फर्जी व विपक्ष की साजिश करार दे रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News