किसानों ने लाडोवाल टोल प्लाजा को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़ें...
punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 01:18 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा एक बार फिर फ्री करने की सूचना प्राप्त हुई है। दरअसल, पंजाब के किसानों ने 14 मार्च को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, गत देर रात किसान यूनियन के सदस्यों ने बैठक की है और इस दौरान फैसला लिया है कि 14 मार्च को लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पक्का मोर्चा लगाया जाएगा।
पहले भी कई बार किसानों द्वारा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि बिजली सुधार बिल, मनरेगा समेत कई ऐसे मामले हैं जो सीधे तौर पर किसानों व मजदूरों को प्रभावित करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, राहों रोड को लेकर भी किसान लंबे समय से धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने कई बार टोल प्लाजा फ्री किए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। अब किसानों ने 1 मार्च को टोल प्लाजा पर पक्का धरना लगाकर बंद करने का ऐलान किया है।
उन्होंने आगे बताया कि, लोडवाल टोल प्लाजा पक्का फ्री करना है या फिर समय पर इसका फैसला तो कमेटी तय करेगी। 14 मार्च को टोल प्लाजा पर धरना शुरू किया जाएगा। इसके बाद अगला गतिविधियों का फैसला लिया जाएगा। वहीं आज डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के दफ्तरों में जाकर अवैध माइनिंग के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

