न्यायालय ने कइयों के मंसूवों पर पानी फेरा

punjabkesari.in Saturday, Nov 19, 2022 - 12:17 PM (IST)

जालन्धर (विशेष): न्यायालय द्वारा पी.सी.ए. की 20 नवम्बर की मीटिंग के लिए कोर्ट कमिश्रर की नियुक्ति से उन लोगों के मंसूबों पर पानी फिरता हुआ दिखाई दे रहा है, जो पी.सी.ए. को बिना कायदे-कानून के अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं।

एसोसिएशन के लाइफ टाइम सदस्य पूर्व टैस्ट खिलाड़ी योगराज सिंह ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका इस आधार पर डाली थी कि 20 नवम्बर की बैठक में सभी को बुलाने की बजाय केवल उन्हीं लोगों को बुलाया गया है, जो क्रिकेट और एसोसिएशन को अपनी मर्जी से चालना चाहते हैं। इस शिकायत के आधार पर कोर्ट ने इस बैठक पर नजर रखने के लिए कोर्ट कमिश्रर की तैनाती की है जो वहां होने वाले झमेले पर नजर रखेंगे और न्यायालय को इसकी रिपोर्ट देंगे।

पी.सी.ए. में जो हालात नजर आ रहे हैं, उसके अनुसार इस सारे झमेले को बनाने और उसे फैलाने में उद्योगपति पूर्व पी.सी.ए. अध्यक्ष अपनी कुटिल चालों से उसी पी.सी.ए. का माहौल खराब कर रहे हैं जिसके वह 2 बार अध्यक्ष रह चुके हैं। कुलिंग पीरियड के कारण इस बार वह अध्यक्ष नहीं बन सकते। प्रश्र उत्पन्न होता है कि वह सारा बखेड़ा किसको फायदा पहुंचाने के लिए कर रहे हैं। वह किसके लिए बैठक से पहले 19 की रात को अपने समर्थकों के साथ डिनरका आयोजन चंडीगढ़ में कर रहे हैं। आखिर किसके लिए?

यह एक ऐसा प्रश्न है जिसे जानने के लिए हर कोई उत्सुक है। क्रिकेट के क्षेत्र में राजनीतिक गलियारों से और प्रशासनिक तंत्र, मंत्र से जो खबर सुबंबुगाहट के रूप में सामने आ रही है वह खबर पंजाब और क्रिकेट की दुनिया के लिए अच्छी नहीं है। खबर यह है कि आम आदमी पार्टी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन पर कब्जा करने जा रही है जिसे अध्यक्ष बनाने के मंसूबे यह पूर्व अध्यक्ष बांध रहा है। वह दिल्ली का आम आदमी पार्टी का सीनियर लीडर है। प्रशासन और पुलिस का इन लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा ऐसी आशंकाएं भी प्रकट की जा रही हैं।

यह देखना भी दिलचस्प होगा कि भाजपा और कांग्रेस से संबंधित लोग जो पी.सी.ए. के लाइफ मैंबर है वह बैठक में अपना क्या स्वैया अपनाते हैं, जब उन्हें लगेगा कि पी.सी.ए. पर आम आदमी पार्टी अपना कब्जा जमाने के हथकंडे अपनाने की कोशिश कर रही है। ऐसा होगा या होने जा रहा है इस पर हर किसी के अलग-अलग विचार हैं। कइयों के मन में यह सवाल भी है कि क्या वाकई आम आदमी पार्टी पी.सी.ए. पर कब्जा करने जा रही है?

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News