राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था को लेकर ''आप'' ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, लगाए ये आरोप

punjabkesari.in Thursday, Dec 23, 2021 - 08:34 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने लुधियाना कोर्ट कंपलैक्स में हुए धमाके की सख्त निंदा करते राज्य की बिगड़ रही कानून व्यवस्था बारे कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के प्रधान और सांसद मैंबर भगवंत मान, पंजाब मामलों के सह-इंचार्ज राघव चड्ढा और विधायक अमन अरोड़ा ने धमाके में मरने वाले व्यक्तियों प्रति गहरा दुख जताते हुए सरकार से मांग इस मामले की उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच करवाई जाए और साजिशकारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस मौके पर भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में घट रही घटनाएं राज्य की भाईचारक सांझ को तोड़ने की साजिश प्रतीत होती हैं। बेअदबी और धमाका मामले की उच्च स्तरीय और समयबद्ध जांच की जानी चाहिए और इन मामलों में साजिशकारों और आरोपियों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए। पंजाब के लोग शान्ति और भाईचारक सांझ बनाकर रखेंगे। 

दिल्ली मुख्यमंत्री व आप सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने भी ट्वीट के द्वारा लुधियाना धमाके पर गहरा दुख प्रकट किया है। केजरीवाल ने कहा कि पहले बेअदबी, अब धमाका। कुछ लोग पंजाब की शान्ति को भंग करना चाहते हैं। पंजाब के 3 करोड़ लोग समाज विरोधी तत्वों को कामयाब नहीं होने देंगे।  राघव चड्ढा ने पंजाब की बिगड़ रही कानून व्यवस्था बारे कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाए हैं। चड्ढा ने कहा कि बेअदबी की घटनाएं और अब एक बम धमाका होना पंजाब के चुनावी माहौल को बिगाड़ने की गहरी साजिश है। चन्नी सरकार राज्य में कानून व्यवस्था बना कर रखने में बुरी तरह फेल साबित हुई है। विधायक अमन अरोड़ा ने दुख प्रकट करते कहा कि पंजाब में घट रही घटनाओं से प्रतीत होता है कि राज्य में 5 साल पहले वाला माहौल बनाया जा रहा है। कांग्रेस सरकार लोगों की जिंदगियों और सम्मान की रक्षा करने में पूरी तरह फेल साबित हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News