नशे के खिलाफ अभियान को झटका! देसी शराब के साथ पकड़ा गया AAP कमेटी सदस्य

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 07:59 PM (IST)

अमृतसर : पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही सरकारी मुहिम के बीच एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सरकार द्वारा बनाई गई ‘पिंड बचाओ कमेटी’ का ही एक सदस्य 800 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान रेशम सिंह के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गांव लोपोके से गाड़ी समेत काबू किया। बताया जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी से जुड़ी कमेटी का सदस्य था, जिसका उद्देश्य गांवों को नशे से बचाना है।

इस गिरफ्तारी ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। सवाल उठ रहे हैं कि जब नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले ढांचे से जुड़े लोग ही इस तरह के मामलों में पकड़े जाएं, तो मुहिम की विश्वसनीयता पर क्या असर पड़ेगा? पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News