पंजाब में AAP MLA को ही नहीं सरकार पर भरोसा, खतरा देखते किया बुलेटप्रूफ गाड़ी का इंतजाम

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 06:00 PM (IST)

लुधियाना | पंजाब में ला एंड आर्डर की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि अब आप विधायक खुद की सरकार में असहज व डरा हुआ महसूस करने लगे हैं। इसका ताजा उदाहरण लुधियाना से सामने आया है, जहां पर आप विधायक ने खतरे को भांपते खुद के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ी का इंतजाम किया है।  जानकारी अनुसार Aam Aadmi Party (आप) के विधायक अशोक पराशर पप्पी ने अपनी सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की सलाह के बाद उन्होंने निजी स्तर पर बुलेटप्रूफ वाहन की व्यवस्था कर ली है, जबकि उनकी आधिकारिक सुरक्षा कवर भी बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, हालिया सुरक्षा इनपुट्स के बाद पुलिस ने विधायक को भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाने और हर मूवमेंट की जानकारी स्थानीय पुलिस को देने की सलाह दी है। 
 
एक तरफ विधायक का कहना है कि उन्हें किसी तरह की कोई धमकी नहीं मिली, तो फिर ऐसे में सवाल यह उठ रहे हैं कि आखिर इतने इंतजाम क्यों? हालांकि बुलेटप्रूफ वाहन की व्यवस्था विधायक ने खुद की है। कुल मिलाकर देखा जाए तो उन्होंने अपनी जान को खतरा भांपते हुए उक्त इंतजाम किए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News