राज्यपाल पर तंज कसते हुए बोले AAP विधायक,  भूले अपनी मर्यादा

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 03:24 PM (IST)

पंजाब डेस्क: नाभा के 'आप' विधायक पंजाब राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पर तंज कसते हुए नजर आए। इस दौरान नाभा से आम आदमी पार्टी विधायक देव मान अपनी मर्यादा भूल गए। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्यपाल के सभी वहम दूर कर देंगे। जिनके पास कुछ नहीं होता वह राज्यपाल बनते हैं। राज्यपाल नाभा से चुनाव लड़ कर देख लें। उन्होंने कहा कि सरकार और कानूनी मामले में किसी को बोलने का हक नहीं  हैं। राज्यपाल को जो भाषा समझ आती है वह चिट्ठी पढ़ लें। आगे देव मान ने राज्यपाल पर तंज कसते हुए कहा कि ड्यूटी तो निभानी होती है जो पीछे से ऑडर आते हैं उन्हें मानना ही पड़ती है। 

बता दें सी.एम. मान और पंजाब राज्यपाल में पी.ए.यू. के वाइस चांसलर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पहले राज्यपाल ने सी.एम. मान को पी.ए.यू. के वी.सी. की नियुक्ति को रद्द करने के आदेश दिए थे। उसके बाद जवाब में सी.एम. मान राज्यपाल को चिट्ठी लिखी गई थी। उन्होंने कहा कि वी.सी. की नियुक्ति कानूनी तरीके से हुई जिसे रद्द नहीं किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News