पराली जलाने के मुद्दे पर 'आप' ने घेरी हरियाणा सरकार, उठाए सवाल
punjabkesari.in Thursday, Nov 03, 2022 - 03:48 PM (IST)

चंडीगढ़ : पराली जलाने के कारण बढ़े प्रदूषण स्तर को लेकर सियासत गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग द्वारा इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार को घेरा। इस बार पंजाब सरकार ने पराली के रख-रखाव के लिए किसानों को 35 हजार से ज्यादा मशीनें बांटी हैं। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सवाल किया कि वह बताएं कि हरियाणा के किसानों को कितनी मशीनें बांटी गई हैं। पंजाब के किसानों को वायु प्रदूषण के लिए बार-बार बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एयर क्वालिटी इंडेक्स के अनुसार उत्तर भारत के सबसे अधिक प्रदूषित शहर हरियाणा के हैं।मालविंदर कंग ने कहा कि पंजाब में 31 लाख हेक्टेयर धान की फसल होती है जबकि हरियाणा में 11 लाख हेक्टेयर है। पंजाब में चावल की खपत न होने के बावजूद राज्य पूरे देश के लिए चावल की आपूर्ति करता है। इस बार 2.9 लाख हेक्टेयर इलाके की पराली जलाई गई, जो गत वर्ष पंजाब में 5 लाख हेक्टेयर से अधिक थी। मान सरकार आने के बाद यह 2.9 लाख हेक्टेयर पर आ गई।
उन्होंने कहा कि पंजाब के सिर्फ लुधियाना, अमृतसर और खन्ना शहर प्रदूषित हैं। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि पराली जलाने का हल करने की बजाय पंजाब के सी.एम. मान आरोप-प्रतिरोध की सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार पर आरोप लगाने की बजाय सी.एम. मान को हरियाणा की तरह किसानों को राहत देकर पराली का प्रबंधन करना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here