जालंधर लोकसभा उप चुनाव: केजरीवाल का बड़ा बयान, जल्द बनेगा PGI जैसा अस्पताल

punjabkesari.in Thursday, Apr 20, 2023 - 06:44 PM (IST)

जालंधर :  लोकसभा उप चुनाव के सिलसिले में आज दिल्ली  सी.एम. अरविंद केजरीवाल जालंधर पहुंचे हैं। इस दौरान केजरीवाल ने जालंधरवासियों को सीधा सीधा सवाल किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को वोट देने का कोई फायदा नहीं है, यहां पर हमारी सरकार है। काम तो हमने ही करने है और काम के लिए हमारे पास ही आना है। लड़ाई करवानी है तो कांग्रेस को वोट डाल दो। कांग्रेस ने जालंधर की जनता को लिए कुछ नहीं दिया। केजरीवाल ने जनता से कहा कि कांग्रेस का एम.पी. बनाकर आप लोगों क्या मिला है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 28 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी दी है। जालंधर पी.जी.आई. जैसा अस्पताल बनाएंगे। किसी भी गरीब का हक नहीं मारने नहीं देंगे। इस दौरान केजरीवाल  ने 'आप' को 'एक मौका' देने की अपील की है और विरोधियों की बातें नहीं सुनने की भी अपील की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जालंधर की समस्याओं का समाधान करेंगे। गारंटी है कि सी.एम. जालंधर वासियों के हर काम करेंगे। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News