बड़ी खबर : इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे आप का CM फेस भगवंत मान

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 04:39 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली सी.एम. केजरीवाल द्वारा बीते दिनों आम आदमी पार्टी के सी.एम. चेहरे से पर्दा उठा दिया गया था। उन्होंने भगवंत मान को पंजाब का सी.एम. चेहरा घोषित किया था। पार्टी भगवंत मान को संगरूर की धुरी सीट से चुनाव मैदान में उतार रही है। फिलहाल आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इसका ऐलान किया हैं। साल 2017 की विधान सभा मतदान दौरान भगवंत मान ने जलालाबाद से चुनाव लड़े थे। 

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव : इस सीट पर होंगे बड़े महारथियों में कड़े मुकाबले, पूरे पंजाब की टिकीं नजरें

आपको बता दें कि 'आप' ने पंजाब के लोगों से सी.एम. चेहरे को लेकर मोबाइल नंबर जारी कर सर्वे किया गया था। इस दौरान 22 लाख लोगों ने अपना फीड बैक दिया जिसमें भगवंत मान लोकप्रिय पाए गए और 93% लोगों ने सी.एम. चेहरे के लिए उनका नाम चुना। इस सर्वे के दौरान भगवंत मान का नाम सबसे आगे आया जिसके चलते अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब सी.एम. फेस ऐलान कर दिया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News