थमने का नाम नहीं ले रही 'AAP' की मुसीबतें, अब यह विधायक दे सकता है इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Jan 07, 2019 - 03:40 PM (IST)

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के लिए नया साल 2019 मुसीबतें लेकर आया है। पार्टी को नए साल पर एक बाद एक झटके लग रहे हैं। एच.एस. फुलका, सुखपाल खैहरा द्वारा पार्टी को अलविदा कहने के बाद जैतो से पार्टी के विधायक मास्टर बलदेव सिंह भी सोमवार को इस्तीफा दे सकते हैं। यदि इस तरह ही पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लगती रही तो उससे विरोधी पक्ष का पद भी जा सकता है। ऐसे में पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक संकट पैदा हो गया है। इससे निकलने के लिए पार्टी पूरी कोशिशों में लगी हुई है।
Image result for hs phoolka

आपको बता दें कि इस समय कांग्रेस के पास 78, अकाली दल -भाजपा के पास 17 और लोक इंसाफ पार्टी के पास 2 विधायक हैं। आम आदमी पार्टी ने 20 सीटें जीती थी। अब सुखपाल खैहरा और फुलका के इस्तीफे के बाद पंजाब विधानसभा में आप विधायकों की संख्या अब 18 रह गई है। Image result for sukhpal khaira

अब यदि मास्टर बलदेव सिंह समेत सुखपाल खैहरा गुटों के बाकी विधायक भी इस्तीफा दे देते हैं तो आम आदमी पार्टी के पास से विरोधी पक्ष का पद भी जा सकता है। फिलहाल आम आदमी पार्टी की तरफ से इस सम्बन्धित गंभीरता के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Image result for MLA Baldev Singh


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News