Accident : दर्दनाक सड़क हादसे में कांस्टेबल सहित 2 की मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 04, 2024 - 09:20 PM (IST)

तरनतारन : पुलिस जिला तरनतारन में तैनात 1 कांस्टेबल व 2 पंजाब होम गार्ड के कर्मियों की अचानक मौत हो गई। इस अनचाही खबर से पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है। गौरतलब है कि बीती रात स्थानीय शहर में कार व स्कूटरी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इससे पंजाब पुलिस के एक सिपाही व और व्यक्ति की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- Breaking: चंडीगढ़ सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव, इस पार्टी ने मारी बाजी

जानकारी के अनुसार जुगराज सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी भैनी मस्सा सिंह असल में थाना सिटी तरनतारन में बतौर सिपाही ड्यूटी पर तैनात था। जो देर रात ड्यूटी के लिए अपनी कार में सवार होकर अमृतसर बाइपास चौक की तरफ जा रहा था। बाइपास नजदीक पहुंचने पर अचानक जुगराज सिंह की कार का संतुलन बिगड़ गया, क्योंकि अचानक कार का टायर फट गया। जुगराज सिंह की कार जाकर स्कूटरी सवार अमरजीत सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह निवासी तरनतारन के साथ टकराई। यह हादसा इतना भयानक था कि दोनों वाहन बुरी तरह से हादसाग्रस्त हो गए। गंभीर रुप से घायल हुए उक्त दोनों लोगों को सिविल अस्पताल तरनतारन में लाया गया। यहां पर डाक्टरों ने सिपाही जुगराज सिंह (25) व स्कूटरी सवार अमरजीत सिंह (30) को मृत घोषित कर दिया। जुगराज सिंह अविवाहित था। इसको करीब 5 साल पहले अपने पिता गुरनाम सिंह की मौत के बाद नौकरी प्राप्त हुई थी। जबकि अमरजीत सिंह प्राइवेट नौकरी करता था। इसके अलावा थाना सिटी तरनतारन में तैनात पंजाब होम गार्ड के कर्मी विजय कुमार की उपचाराधीन मौत हो गई। जबकि थाना वल्टोहा में तैनात पंजाब होम गार्ड के कर्मी निंदर सिंह की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-Punjab: बंद हो सकती है Verka दूध की सप्लाई, जानें क्यों...
              


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News