फिल्लौर में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में स्कूटी सवार गंभीर घायल

punjabkesari.in Saturday, Aug 15, 2026 - 09:51 AM (IST)

फिल्लौर(सोनू): फिल्लौर में तेज रफ्तार के कारण एक और सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी सवार तेज गति से चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार उछलकर सीधे ट्रक के आगे जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक चालक अपनी लेन में सामान्य गति से चल रहा था। स्कूटी को अचानक सामने आता देख उसने तुरंत ब्रेक लगाए, लेकिन हादसे को टालना संभव नहीं हो सका।

हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News