Punjab: मेला देखने निकले 3 नाबालिग, रास्ते में दर्दनाक हादसा, परिवार में मातम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 01:39 PM (IST)

तरनतारन (रमन): गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब जी में चल रहे वार्षिक जोड़ मेले में जा रहे तीन युवकों की भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 2 बजे भीखीविंड स्थित BSF कैंप के पास हुआ। यहां एक मोटरसाइकिल और एक्टिवा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि इसमें तीन नाबालिग युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभिजोत सिंह पुत्र जुगऱाज सिंह निवासी माड़ी मेघा, हरमन सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी चेला कॉलोनी भीखीविंड और रवि सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी कलसियां कलां के रूप में हुई है।

एक साथ तीन युवकों की मौत से इलाके में शोक की लहर है। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News