बहबल कलां इंसाफ मोर्चे में हुआ हादसा, मैंबरों ने कहा..
punjabkesari.in Sunday, Oct 23, 2022 - 05:36 PM (IST)

बहबल कलां (जगतार): फरीदकोट के गांब बहबल कलां गांव में लंबे समय से चल रहे इंसाफ मोर्चे में गत रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खड़ी कार को टक्कर मार दी गई। इसकी तस्वीरें पास लगे सी.सी.टी.वी. में रिकार्ड हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी गई है। इस संबंध में बात करते हुए मौके पर मौजूद मैंबरों सुखराज सिंह ने बताया कि गत रात सभी अपने काम में लगे हुए थे कि अचानक मोर्चे वाली जगह पर खड़ी कार को अज्ञात व्यक्तियों ने अपनी कार से टक्कर मार दी। इसके बाद कार के सायरन बजने लगे तो जब बाहर आकर देखा तो एक कार कुछ दूरी पर जाकर खड़ी हो गई। उन्होंने इसका पीछा करना सही नहीं समझा और घटना की सूचना स्थानीय थाने में देकर पुलिस को घटना की सी.सी.टी.वी. दे दी है।
सुखराज ने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी होती रहती है, जैसे कि कई लोगों द्वारा मोर्चा नहीं लगने दिया जाता या फिर चलते मोर्चे में बाधा डालने की कोशिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस घटना को किसी एक साजिशकर्ता द्वारा अंजाम दिया गया है और कोई जानकार गी यह करवा रहा है। सरकार को इस बात पर गौर करना चाहिए और ऐसी घटनाओं को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल में बंद करना चाहिए। सुखराज सिंह ने कहा कि यह मोर्चा लंबे समय से चल रहा है पर सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इसका जल्द से जल्द हल किया जाए या फिर सरकार यह जाहिर करे की वह इसे हल करना हल करना चाहती है या नहीं।
सुखराज ने कहा कि हम पिछले 7 साल से काली दिवाली मना रहे हैं। अब तक भी पंजाब में गुरु साहिब की बेअदबी के मामले बंद नहीं हुए बल्कि ये बेअदबी करने वाले ऑनलाइन सत्संग कर रहे हैं और पंजाब में डेरा बनाने की बात भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे कई सिख अब तक जेलों में सजा काट रहे हैं, जिन्हें पैरोल नहीं दी गई है लेकिन ईशनिंदा करने वाले भी पैरोल पर निकल आते हैं और दीवान लगाते हैं। सरकार खुद इन चीजों को बढ़ावा दे रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here