जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हादसा, टायर फटने से कार पलटी, एक परिवार के 5 लोग घायल

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 05:59 PM (IST)

टांडा उड़मुड़ (पंडित): जालंधर-पठानकोट हाईवे पर दारापुर बाईपास फ्लाईओवर के पास हुए सड़क हादसे में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार के 5 लोग घायल हो गए। यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे उस समय हुआ जब चंबा से झज्जा जा रहे गुज्जर परिवार की कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इस दुर्घटना में कार सवार रफी पुत्र इमास हुसैन, बागो पत्नी इमास हुसैन, नवाब अली पुत्र गुलाम मोहम्मद, मोहम्मद शरीफ पुत्र हसन दीन और एक अन्य महिला घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम, जिसमें थानेदार बलजीत सिंह, रुचिका डडवाल और संजीव लांबा शामिल थे, ने घायलों की मदद कर उन्हें टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। इसी तरह एक अन्य घटना में दोपहर के समय गांव कुराला के पास ट्रक की चपेट में आने से एक कार को मामूली नुकसान पहुंचा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News