Punjab: पत्नी के पास न्यूजीलैंड जाने से पहले ही खींच ले गई मौ/त, सदमे में परिवार

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 03:53 PM (IST)

माहिलपुर/गढ़शंकर (जसवीर/भारद्वाज) : महितपुर में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। विदेश में पत्नी के पास पहुंचने से पहले ही व्यक्ति को उसकी मौत खींच कर ले गई। जानकारी के मुताबिक, विदेश जाने के लिए लुधियाना में मोटरसाइकिल पर मेडिकल करवाने जा रहे गांव झुंगिया के 43 साल के व्यक्ति की अचानक गिरने से मौत हो गई।

मृतक के पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके बेटा कमलजीत सिंह की पत्नी न्यूजीलैंड गई हुई है। उनका बेटा कमलजीत सिंह भी अपनी पत्नी के पास  न्यूजीलैंड में जाने वाला था। इसी के चलते वह लुधियाना मेडिकल करवाने के लिए जा रहा था। माहिलपुर से सटे गांव भारटा के पास अचानक मोटरसाइकिल से गिरने से उसकी मौत हो गई। कमलजीत को मौके पर ही सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News