जालंधर-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौ/त

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2026 - 05:49 PM (IST)

मुकेरियां (बलबीर) : मुकेरियां से डेढ़ किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर-पठानकोट पर स्थित काला मंज-पुवारा चौक पर आज सुबह 9:30 के करीब एक स्कूटी तथा बुलेट मोटरसाइकिल की आपसी टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार जो भंगाला से मुकेरियां की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह काला मंज-पवारा चौक के नजदीक पहुंचा तो एक अन्य स्कूटी सवार जो रोड क्रॉस करने लगा तो चौक पर दोनों की आपस में टक्कर हो गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोगों की मदद से इलाज हेतु सिविल अस्पताल मुकेरियां दाखिल कराया गया, जिनकी पहचान जसवंत सिंह (53) पुत्र तारा सिंह निवासी कजला सडोया तथा निखिल पुत्र पवन कुमार निवासी सुलेहरिया कलां के तौर पर हुई।

पवन कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए ड्यूटी कर रहे डॉक्टरों ने उसे आगे रैफर कर दिया, जबकि जसवंत सिंह की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News