बिजली के टावर पर काम करे रहे 2 कर्मचारियों के साथ हादसा, गांव में शोक की लहर

punjabkesari.in Monday, Jun 12, 2023 - 06:24 PM (IST)

रूपनगर  (कैलाश): आज अवानकोट के खेतों में बिजली के एक टावर पर काम कर रहे दो व्यक्तियों की टावर के साथ गिरने से मृत्यु हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार गांव अवानकोट के खेतों में बिजली विभाग द्वारा खेतों में बिना तारों के खड़े टावरों को डिस्मेंटल (नष्ट) करने का काम शुरू किया गया था। पता चला है कि बिजली विभाग के दो कर्मचारी जिनकी पहचान लाइनमैन संतोख सिंह (48) निवासी गांव दहीर (नूरपुरबेदी) तथा हरनेक सिंह (54) निवासी मटौर जो टावर को खोल रहे थे और लगभग 13 मीटर की ऊंचाई पर थे, अचानक विभाग का टावर ही गिर गया। 

PunjabKesari

उक्त दोनों कर्मचारियों ने अपने आपको सुरक्षा के मद्देनजर बैल्ट लगाकर टावर के साथ बांधा हुआ था, लेकिन टावर गिरने से दोनों कर्मचारी भी गिर गए और टावर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त घटना की सूचना मिलने पर विभाग के एस.डी.ओ. मनप्रीत सिंह तुरंत गाड़ी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रूपनगर में ले जाया जा रहा था। सूत्रों अनुसार गांव घनौली तक तो दोनों कर्मचारी होश में थे, लेकिन इसके बाद दोनों ने रास्ते में बात करनी बंद कर दी और बेहोशी की हालत में चले गए। पता चला है कि दोनों के सिर तथा मुंह पर गंभीर चोटें आई थी। एमरजैंसी में पहुंचने पर डाक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे एस.एच.ओ. गुरविंदर सिंह कीरतपुर साहिब ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी थी।

संतोख सिंह ने बच्चा लिया था गोद

पता चला है कि संतोख सिंह के कोई औलाद न होने के कारण उन्होंने एक बच्चा गोद लिया था जो अभी 7-8 वर्ष का ही बताया जा रहा है, लेकिन उक्त बच्चा भी आज देहरादून अपनी नानके गया हुआ है। दूसरी तरफ हरनेक सिंह के एक बेटे और दो बेटियां है और उसका बेटा साऊदी अरेबिया में काम करता है वह भी यहां पर मौजूद नही है। उक्त घटना से दोनों कर्मचारियों के परिवार में तथा गांवों में शोक का माहौल बना हुआ है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News