Punjab: सवारियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 07:31 PM (IST)

जलालाबाद (आदर्श): यात्रियों से भरी बस के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। जलालाबाद के पास छपड़ी वाला गांव में यात्रियों से भरी एक बस के सात हादसा हो गया। इस दौरान बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि यात्रियों को बचा लिया गया। मौके का CCTV फुटेज भी सामने आया है। कैमरे में कैद तस्वीरों में हादसे की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है कि कैसे एक मोटरसाइकिल वाला अचानक सड़क पर आ गया और उसे बचाने की कोशिश में बस के कंट्रोल से बाहर होने से हादसा हुआ।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, आज रात करीब 11 बजे एक प्राइवेट बस जलालाबाद से फाजिल्का जा रही थी। जब बस गांव छपड़ी वाला पहुंची तो गांव में एक दुकान से टायर में हवा भरवाने के बाद एक मोटरसाइकिल वाला अचानक बिना इधर-उधर देखे सड़क पर आ गया, बस ड्राइवर ने मोटरसाइकिल सवार को बचाने के लिए तुरंत बस को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन बस सीधे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। इस हादसे में बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अच्छी बात यह रही कि बस में सवार दूसरे यात्री बाल-बाल बच गए।

बस कंडक्टर ने बताया कि वह यात्रियों को लेकर जलालाबाद से फाजिल्का जा रहा था, जब बस गांव छपड़ी वाला के पास पहुंची, तो अचानक एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पर आ गया और उसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हो गया। कंडक्टर ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि CCTV फुटेज के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News