पंजाब: School Van के साथ बड़ा हादसा, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2026 - 12:35 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): बटाला में आज सुबह स्कूल वैन के साथ हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकाारी के अनुसार, बल्लपुरियां मोड़ के पास मारुति एजेंसी के पास एक सड़क हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार वर्ना कार ने स्कूली बच्चों को ले जा रही एक प्राइवेट कंपनी की स्कूल वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि स्कूल वैन सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल वैन सुबह बच्चों को लेकर अपने रोजाना के रूट पर जा रही थी। जब वैन बल्लपुरियां मोड़ के पास मारुति एजेंसी के पास पहुंची, तो एक तेज रफ्तार वर्ना कार ने वैन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन का बैलेंस बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसा होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए राहत का काम शुरू कर दिया। लोगों ने मिलकर वैन में फंसे स्कूली बच्चों को बाहर निकाला। अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में किसी की जान का कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और बच्चों को सिर्फ मामूली चोटें आईं।

PunjabKesari

घटना की जानकारी मिलते ही 112 और रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं। टीम ने हालात का जायजा लिया और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जरूरी कार्रवाई की। मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने बताया कि हादसा वर्ना कार के ड्राइवर के स्कूल वैन को टक्कर मारने की वजह से हुआ, जिससे वैन पलट गई और बच्चों को मामूली चोटें आईं। इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली बच्चों की सुरक्षा और सड़कों पर तेज रफ़्तार गाड़ी चलाने के मुद्दे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों ने गाड़ी चलाने वालों से अपील की है कि वे सड़कों पर सावधान रहें, खासकर उस समय जब स्कूल वैन और बच्चे चल रहे हों, और तय स्पीड लिमिट का पालन करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News