शशि पर हमले का मामला- 2 गिरफ्तार, 6 नाम और आए सामने

punjabkesari.in Friday, Nov 30, 2018 - 05:43 PM (IST)

जालंधर: मोता सिंह नगर नजदीक बस स्टैंड जालंधर में शशि शर्मा और उनके बेटे के साथ उनके दफ्तर में मारपीट के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों की गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान प्रदीप कुमार उर्फ दीपा पुत्र अमरनाथ वासी कबीर नगर थाना डिवीजन नं. 1 और बिक्रमजीत सिंह उर्फ बाबा पुत्र जसविंदर सिंह वासी राज नगर थाना बस्ती बावा खेल के तौर पर हुई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

थाना डिवीजन 6 के प्रभारी इंस्पैक्टर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि रामा मंडी पुल जालंधर के पास पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने हमले उपयोग किया गया दातर बरामद कर लिया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान 6 नाम और सामने आए हैं, जिनकी पुलिस सरगर्मी के साथ तलाश कर रही है।

PunjabKesari

इन आरोपियों की तलाश जारी-
1. अमरजती सिंह पुत्र जसविंदर सिंह वासी न्यू गुरु नानक नगर नजदीक नागरा थाना डिवीजन नं. 1
2. दलबीर सिंह उर्फ बीरा पुत्र जोङ्क्षगदर सिंह वासी राज नगर थाना डिवीजन नं. बस्ती बावा खेल जालंधर
3. सुखविंदर सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र सिंगार सिंह वासी कालिया फार्म न्यू गुरु अमरदास नगर थाना डिवीजन नं. 1
4. रणजीत सिंह उर्फ पहलवान पुत्र नानक सिंह वासी राज नगर थाना डिवीजन नं. बस्ती बावा खेल जालंधर
5. रूबी पुत्र महिंदर वासी प्रीत नगर सोढल रोड थाना डिवीजन नं. 8
6. हनी वासी राज नगर जालंधर।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Related News