नशा तस्करी के आरोपी ने हवालात में उठाया खौफनाक कदम, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 03:43 PM (IST)

लुधियाना (अनिल):  पुलिस हिरासत में आरोपी द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। थाना लाडोवाल के अधीन आती हबडां पुलिस चौकी मे बीती रात नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए आरोपी द्वारा हवालात में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली गई है। 

उक्त मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह काहलों ने बताया कि चौकी इंचार्ज प्रितपाल सिंह ने 2 दिन पहले 10 ग्राम हेरोइन  के साथ गांव खैहरा बेट के रहने वाले बलवीर सिंह पुत्र भगवान सिंह को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने थाना लाडोवाल में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज करके आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया गया था ताकि आरोपी से आगे की पूछताछ की जा सके।

इसी बीच गत रात आरोपी बलवीर सिंह को हवालात में बंद किया हुआ था और इसी दौरान रात के समय नशा तस्कर बलबीर सिंह हवालात के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली गई है थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक बलवीर सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News