फैक्ट्री में भीषण आग से मचा हड़कंप! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 07:14 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): शहर के बहादुरके इलाके में रविवार को एक प्रिंटिंग फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार खजूर वाली गली स्थित RV Knits इंडिया की फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते धुएं का गुबार उठने लगा और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग इतनी तेज फैल चुकी थी कि दमकल विभाग की करीब 7 गाड़ियों को बुलाना पड़ा। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए करीब 3 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान आसपास की फैक्ट्रियों से भी पानी लिया गया।
  
आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल संबंधित विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा है। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में हुए कुल नुकसान और अन्य विवरणों को लेकर जांच जारी है।

इस बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसबीर सिंह गिल ने बताया कि आज दोपहर करीब 2 बजे पुलिस को सूचना मिली की प्रिंटिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जाच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस द्वारा उक्त मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मे कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है उन्होंने बताया कि जैसी सूरत होगी वैसी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News