स्क्रैप खरीदने आए युवकों का कारनामा, 2 पर FIR हुई दर्ज
punjabkesari.in Tuesday, Aug 29, 2023 - 03:33 PM (IST)

लुधियाना (राम): स्क्रैप खरीदने के बाद पैसे न देने के आरोप में पुलिस ने 2 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 2 आरोपियों ने मिलकर 16.37 लाख रुपए का कबाड़ खरीदा और उसका भुगतान नहीं किया। पीड़ित तनमनजोत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी जसपाल बांगर रोड ने इस मामले में थाना साहनेवाल में शिकायत दर्ज कराई और पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
आरोपियों की पहचान सुनील गुप्ता पुत्र राम सरूप और अंकुर गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता दोनों निवासी अगर नगर फिरोजपुर रोड के रूप में हुई है। इस मामले में अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। तनमनजोत सिंह ने बताया कि आरोपी की कंपनी जी.एस. इंडस्ट्रीज, हैप्पी फोर्जिंग नजदीक जसपाल बांगर रोड नजदीक हैप्पी फोर्जिंग ने उससे 16,37,246 रुपए का स्क्रैप खरीदा था। कई बार मांगने पर भी उसने पेमेंट नहीं दी। इससे परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here