भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन, थाना इंचार्ज पर लगे ये आरोप

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 12:28 PM (IST)

मोगा (कशिश सिंगला): जगराज सिंह दोधर के बयानों के आधार पर मोगा पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी व उसके साथी के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए जगराज सिंह दोधर ने बताया कि चौकी प्रभारी द्वारा उनके पुत्र से 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी, जिसके बाद अब उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस द्वारा उसके बयानों के आधार पर ए.एस.आई. बलबीर सिंह व मास्टर परमपाल सिंह खिलाफ  धारा 7, 13(2)  420, 406 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला 

मामले की जानकारी देते हुए जगराज सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी गांव जंबर जरकी तेहमान मंगां जिला मोगा ने कहा कि करीब  6 माह पूर्व पहले मैंकड़ बारेदार बलवीर सिंह जोकि भासदा लंबे स्थित चौकी का इंचार्ज लगा हुआ है।  करीब 6 महीने पहले उसने उसके लड़के कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया और कहने लगा कि इससे गोलियां पकड़ी गई हैं जिसके चलते वह उस पर मुकद्दमा दर्ज करेगा। अगर अपने लड़के को बचाना चाहते हो तो तुम उसे50 हजार रुपए की रिश्वत दें,  नहीं तो वह उस पर सख्त धाराएं लगाकर उसकी जिंदगी बर्बाद कर देगा। 

बाद में उनके पड़ोसी मास्टर रूचि का पुत्र लछमन सिंह निवासी गांव उधर सरजी कहने लगा कि उसकी उक्त चौकी इंचार्ज के साथ जान-पहचान है, वह आपका इसके साथ लेन-देन करवा देता है तो लड़का बच जाएगा। वह उक्त व्यक्ति की बातों में  आ गया  क्योंकि उसे अपने बेटे के भविष्य की चिंता थी। उसने उक्त रूबी जरिए चौकी इंचार्ज को 20 हजार रुपए के तौर पर दे दिए। 

चौकी प्रभारी ने बाद में उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया कि आप मुझे 30,000 रुपये दे दें अन्यथा आपके बेटे के  खिलाफ मामला दर्ज करना होगा। वह पहले ही इसके जाल में फंस चुके थे जिसके चलते उन्होंने मजबूरी वश किसी से ब्याज पर पकड़ कर मां रूबी को 30,0000 रुपए दे दिए, जब वह उनके घर आई। इसके बाद में उक्त व्यक्ति ने उन्हें धोखा दे दिया और उनसे 50,000/- रुपये की रिश्वत लेकर उसके बेटे पर नजायत स्थान का मुकदमा दर्ज कर दिया जबकि उन्होंने बेटे को बचाने के लिए उसे 50,000 रुपए की रिश्वत दे दी थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News