Punjab : जनगणना में डयूटी न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ Action शुरू
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 08:06 PM (IST)
गुरदासपुर, (विनोद/हरजिंद्र गोराया): जनगणना में डयूटी न करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ Action शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि गुरदासपुर जिला प्रशासन ने जनगणना कार्यक्रम में अपनी ड्यूटी में शामिल न होने वालों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी गुरदासपुर आदित्य उप्पल ने आज एस.एस.पी.गुरदासपुर और एस.एस.पी.बटाला को जनगणना में ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद अपनी ड्यूटी न करने वालों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करने और डिपार्टमेंटल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने साफ किया कि जनगणना में अपनी ड्यूटी में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


