सुजानपुर में फिर रोका हैलीकाप्टर, भड़के CM चन्नी
punjabkesari.in Monday, Feb 14, 2022 - 05:08 PM (IST)

होशियारपुरः सी.एम. चन्नी के हैलीकाप्टर को जालंधर जाने की अनुमति मिल गई थी जिसके चलते वह सुजानपुर से जालंधर जाना चाहते थे परंतु उन्हें फिर सुजानपुर रोक लिया गया है और प्रशासन ने आगे जाने की परमिशन नहीं दी गई। इसी दौरान सी.एम. चन्नी ने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं कोई आंतकवादी नहीं।
यह भी पढ़ेंः पंजाब विधानसभा चुनाव : CM चन्नी पंजाब के लोगों से किए यह वादे
गौरतलब है कि सी.एम. चन्नी भी राहुल गांधी के साथ होशियापुर रैली में जाने वाले थे परंतु उस समय खबर सामने आ रही थी कि सी.एम.चन्नी अब इस रैली में शामिल नहीं होंगे क्योंकि उस समय नो फ्लाई जोन घोषित किया गया था परंतु काफी मशक्कत के बाद सी.एम. चन्नी के हैलीकाप्टर को उड़ने की इजाजत दे दी गई थी।
यह भी पढ़ें : बड़ी खबरः मोहाली में किसान नेता के दफ्तर पर हमला
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे के कारण नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया था। इसी के चलते सी.एम. चन्नी के हैलीकाप्टर को उड़ने की इजाजत नहीं मिली थी। आपको बता दें कि आज जालंधर में पी.एम. मोदी की रैली है जिसके चलते यह सारे पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here