'भगवंत मान के झूठ हुए बेनकाब...' मजीठिया को जमानत मिलने पर हरसिमरत कौर बादल का बयान
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 04:06 PM (IST)
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने X पर गुरबानी की लाइनें लिखते हुए एक वकील का वीडियो शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में वकील ने बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ दर्ज केसों को लेकर सरकार की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस वीडियो के जरिए वकील ने दावा किया है कि मजीठिया के खिलाफ दर्ज केसों में सच्चाई की कमी है और इसी वजह से कोर्ट ने बेल दी है।
ਕੂੜ ਨਿਖੁਟੇ ਨਾਨਕਾ ਓੜਕਿ ਸਚਿ ਰਹੀ ॥
— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) February 3, 2026
ਗੁਰੂ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ 🙏
ਸੱਚ ਦੀ ਹੋਈ ਜਿੱਤ ❗
ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੇ ਝੂਠ ਹੋਏ ਬਨਕਾਬ ❗ pic.twitter.com/5vJlZgaoC5
उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार रेड की, लेकिन उनके घर से पांच रुपये भी बरामद नहीं हुए। यह भी साफ किया कि जिस ड्रग केस की बात हो रही थी, उसमें कोई ड्रग नहीं मिला और फिर हजार एकड़ जमीन कहां गई, पंजाब सरकार को आज जवाब दें।
उन्होंने कहा कि इसी तरह 540 करोड़ रुपये के दावे किए गए, जबकि कोर्ट में सिर्फ 40 करोड़ रुपये का चालान पेश किया गया। हैरानी की बात यह है कि उसमें से 36 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी बिक्रम सिंह मजीठिया या उनके परिवार की नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोन, इनकम और खेती से होने वाली इनकम में भी 6.5 करोड़ रुपये की कटौती की थी, लेकिन आज कोर्ट में सरकार के पास इन बातों का कोई जवाब नहीं था, इसलिए इसी आधार पर बेल दे दी गई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

