Covid के बाद खतरनाक Fungus ढहाने लगा कहर, जानें Symptoms

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2023 - 07:28 AM (IST)

जालंधर: पिछले 3 वर्षों से कहर ढा रहे कोरोना वायरस का डर अभी लोगों के दिल से निकला भी नहीं है कि अमरीका में इन दिनों एक नया फंगस लोगों को परेशान कर रहा है जिसका नाम कैंडिडा ऑरिस है। यह घातक फंगस तेजी से पूरे अमरीका में फैल रहा है। यू.एस. सैंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवैंशन (सी.डी.सी.) ने इस फंगस की जानकारी दी है। यह फंगस पूरे विश्व के लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है। यह फंगस ड्रग रैजिस्टैंट है इसलिए बेहद खतरनाक माना जा रहा है। कैंडिडा ऑरिस इम्यूनिटी को खत्म कर देता है। यह चमड़ी, मुंह और मलद्वार के मार्ग से लिवर में घुसता है।

कहां से आया यह फंगस
रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में कैंडिडा फंगस के कारण 2020 में 756 लोग संक्रमित हुए थे लेकिन 2021 में इस फंगस से 1,471 लोग संक्रमित हुए। कैंडिडा ऑरिस फंगस से संक्रमण का पहला मामला जापान में 2009 में सामने आया था। 2013 में अमरीका में इसकी शुरूआत हुई थी और 2021 तक इस फंगस ने अमरीका को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया था। हाल ही में इस फंगस ने अमरीका को फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है।


क्या हैं लक्षण?

  • यह फंगस घाव और कान के संक्रमण का कारण बनता है।
  • बुखार, दर्द और कमजोरी महसूस होना इस बीमारी के लक्षण हैं।
  • कैंडिडा ऑरिस से चेहरे पर संक्रमण लाल दाने के रूप में दिखता है।
  • दाने में सूखे, पपड़ीदार धब्बे हो सकते हैं। धब्बे से मवाद निकल सकता है।
  • चेहरे पर मुंहासे या उसके आसपास छोटे-छोटे उभार दिखाई देते हैं।

क्या है इलाज

  • इस बीमारी पर एंटीबायोटिक का असर नहीं होता इसलिए इसका इलाज मुश्किल से होता है।
  • इस बीमारी का इलाज करने के लिए खून की जांच की जाती है।
  • डॉक्टरों को भविष्य में इस बीमारी का इलाज करने के लिए कई तरह की दवाई को मिलाकर हैवी डोज देना होगा। जिन लोगों को पहले से कुछ न कुछ बीमारियां हैं, उन लोगों को इस फंगस से अधिक खतरा है।

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News