GF की हत्या का मामला: प्रेमिका को दर्दनाक मौत देने के बाद ऐसे लगाया था शव को ठिकाने

punjabkesari.in Wednesday, Dec 07, 2022 - 03:46 PM (IST)

हलवारा (मनदीप): पंजाब के लुधियाना से श्रद्धा मर्डर जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दरअसल, यहां अपने घर से 12 तोले सोना और 20 हजार रुपए लेकर 24 नवंबर को भागी 24 वर्षीय जसपिंदर कौर का उसके प्रेमी परमप्रीत सिंह परम वासी गांव सुधार ने कत्ल कर दिया है। जसपिंदर कौर के कत्ल में सुधार गांव के 2 सगे भाइयों परमप्रीत सिंह उर्फ परम और भवनप्रीत सिंह उर्फ भवना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

इस मामले अहम जानकारी सामने आई है आरोपी ने हत्या करने के बाद लड़की के शव को तबेले में दबा दिया था। शव को दफनाने से पहले नहर में फेंका गया, नहर में पानी कम होने के कारण उसे फिर उसे निकालकर जलाने का प्रयास किया गया। खेतों में पड़ी पराली से भी शव को आग लगाने की कोशिश की गई लेकिन शव को आग नहीं लगी। इसके बाद आरोपी ने जे.सी.बी. मशी चालको बुलाकर कहा कि उसके घर पर एक घोड़ा मर गया है, जिसे दफनाना है। ड्राइवर द्वारा अपने स्टड फार्म में 6 फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदने के बाद जे.सी.बी. चालक को रवाना कर दिया गया। बाद में आरोपियों ने अधजले शव को एक तबेले में दफना दिया और उपर नमक डाल दिया।

PunjabKesari

डी.एस.पी.  रायकोट रछपाल  सिंह ढींडसा ने बताया कि इस मामले में नामजद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पिंजर बन चुके शव के बरामद होने पर डी.एस.पी. रायकोट रछपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम हेतु पटियाला के रजिंदरा अस्पताल भेजा जाएगा। चारो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। डी.एस.पी. रछपाल सिंह ढींडसा ने बताया कि आरोपी परमजीत की निशानदेही पर तेमलूक सिंह ड्यूटी मैजिस्ट्रेट रायकोट के नेतृत्व में इस शव को निकाला गया। 

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News