कोटकपुरा कांड के बाद BJP ने घेरी पंजाब सरकार, CM मान पर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 02:25 PM (IST)

लुधियाना (नरिंदर) : कोटकपुरा में डेरा प्रेमी की हत्या को लेकर पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। अश्विनी शर्मा यहां लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत अटवाल के अंतिम संस्कार के मौके पर पहुंचे थे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्य में पुलिस हत्या की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि कोटकपुरा की घटना अत्यंत निंदनीय है।

पंजाब में गैंगस्टरिज्म बढ़ रहा है, जिसे रोकने में वर्तमान सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आई है, तब से ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जब भी ऐसी घटना होती है तो मुख्यमंत्री का व्यंग्यात्मक ट्वीट सामने आता है कि शांति भंग नहीं होने दी जाएगी, लेकिन हत्या की घटनाएं थम नहीं रही हैं।

उन्होंने कहा कि किसी को भी हाथ में पिस्टल लेकर किसी की हत्या करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। दिल्ली से पंजाब की सरकार चल रही है और सरकार में बैठे लोग पंजाब की संवेदनशीलता को समझने वाले नहीं हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News