अजनाला में मलंगों का ''काला जादू'', चाय की रेहड़ी लगाने वाले परिवार को लगाया चूना

punjabkesari.in Monday, Jul 27, 2026 - 10:15 AM (IST)

अजनला (बाठ): अजनाला शहर में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों में डर का माहौल बना दिया है। ताजा मामले में दो मलंग वेशधारी व्यक्तियों ने सोना और नकदी डबल करने का झांसा देकर एक चाय की रेहड़ी लगाने वाली परिवार से 1 लाख रुपये से अधिक की ठगी की और मौके से फरार हो गए।   

जानकारी देते हुए पीड़ित रतन सिंह पुत्र उजागर सिंह और उनकी पत्नी राज कौर निवासी अजनाला ने बताया कि दो अनजान व्यक्ति खुद को धार्मिक प्रवृत्ति का बताकर उनके संपर्क में आए। उन्होंने परिवार को भरोसे में लेकर सोना और नकदी कुछ ही समय में दोगुना करने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर परिवार ने अपना सोना और नकदी उन्हें दे दी। इसके बाद दोनों कथित मलंग मौका देखकर सारा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने बताया कि इस घटना से उन्हें 1 लाख रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद रछपाल सिंह काली ने कहा कि अजनाला शहर में पहले भी ऐसे ठग एक्टिव रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिया जाए। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है और पुलिस टीमें संदिग्धों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनकी तलाश कर रही हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News