सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: अकाली दल ने राज्यपाल को सौंपा मैमोरैंडम, की यह मांग

punjabkesari.in Wednesday, Mar 08, 2023 - 12:01 PM (IST)

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने के लिए पंजाब सरकार को बर्खास्त करने का अनुरोध किया। साथ ही शराब और रेत खनन नीति तैयार करते तथा करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को एक मैमोरैंडम सौंप कर उन्होंने मुख्यमंत्री के इस बयान पर हैरानी जताई कि कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की भ्रष्ट गतिविधियों का लेखा-जोखा उनके पास है। सुखबीर बादल ने कहा कि यह एक तथ्य की बात है कि कांग्रेस सरकार भ्रष्ट सरकार थी, लेकिन यह बेहद हैरानी तथा हास्यास्पद बात है कि मुख्यमंत्री के पास कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों की भ्रष्ट गतिविधियों के सबूत होने के बावजूद वह कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार डोजियर का इस्तेमाल कांग्रेस नेताओं को चुप करवाने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि यह विधानसभा में भी देखा गया है कि जब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी में शामिल होने या आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अपनी पार्टी के नेताओं के साथ भी एकजुटता दिखाने से भी इंकार कर दिया। सुखबीर ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सी.बी.आई. से जांच शुरू की जाने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘अगर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर बयान पोस्ट न किया होता कि मूसेवाला का सुरक्षा कवर वापस ले लिया गया, तो आज प्रसिद्ध गायक आज जिंदा होता।’ इस अवसर पर अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सिकंदर सिंह मलूका, बिक्रम सिंह मजीठिया, डा. दलजीत सिंह चीमा, डा. सुखविंद्र कुमार सुखी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नछतर पाल भी मौजदू थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News