Alert! स्वाइन फ्लू को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 03:57 PM (IST)

चंडीगढ़: कोरोना, मंकीपॉक्स, डेंगू के बाद आब स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है। स्वाइन फ्लू के मामले ज्यादातर गर्मी और मानसून में बढ़ जाते हैं। इसके चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने शहरवासियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसके लक्षण के जानकारी देते हुए एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने कहा कि जब भी किसी को इसके लक्षण नजर आए  तो तुरन्त डाक्टर को दिखाना चाहिए। यह एक वायरल इंफेक्शन है और यह सुअरों से मनुष्यों में फैलता है। यह एक मनुष्य से दुसरे मनुष्य में जल्दी फैलता है। इससे बचने के लिए सर्जिकल मास्क पहनना चाहिए  

स्वाइन फ्लू के कारण

यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने से हवा में फैलता है। लक्षण दिखने से एक दिन पहले और बीमार होने के एक सप्ताह के बाद दूसरे लोग जल्दी संक्रमित हो सकते हैं। जिन लोगों को निमोनिया, डायबिटीज, अस्थमा, गर्भवती, हृदय रोग हो उन्होंने इनका खतरा ज्यादा रहता है। 65 की उम्र में ज्यादा या 2 वर्ष की कम इससे ज्यादा संभल कर रहना चाहिए। स्वाइन फ्लू आम फ्लू की तरह ही निमोनिया और सांस लेने से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

स्वाइन फ्लू से बचने के लिए क्या करें

विटामिन-सी से भरपूर फल और सब्जियां खानी चाहिए, तला भुना, मसालेदार पदार्थों से परहेज, घर का बना हुआ  व हेल्दी व पौष्टिक भोजन ही लेना चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News