तनावपूर्ण माहौल को लेकर चंडीगढ़ में नई एडवाइजरी जारी, रात 7 बजे के बाद...

punjabkesari.in Friday, May 09, 2025 - 05:39 PM (IST)

चंडीगढ़ : भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते चंडीगढ़ प्रशासन ने सख्त एडवाइजरी जारी की है। तनावपूर्ण माहौल के चलते शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त आदेश जारी किए गए हैं। लोगों से कहा गया है कि, वह रात 7 बजे के बाद बाजार को बंद कर दें। इसके साथ भी मेडिकल की दुकानें व इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

प्रशासन ने पुलिस और पीसीआर की टीमों को सख्ती से इन आदेशों को लागू करने के लिए कहा है। प्रशासन ने दुकानों के बाहर लगे स्टॉल, सीसीटीवी कैमरे और बोर्ड लाइटें शाम 7 बजे के बाद बंद रखने के भी आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस पीसीआर टीमें लगातार शहर में गश्त कर रही हैं और लाउडस्पीकर के जरिए जनता को सूचित कर रही हैं। वहीं नियमों का पालन न करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। 

चंडीगढ़ एसएसपी ने लोगों से की खास अपील : 

एसएसपी कंवरदीप कौर ने चंडीगढ़ वासियों से अपील है कि सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें। सही जानकारी के लिए चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें। चंडीगढ़ में स्थिति सामान्य है। दिन में सारी मार्केट खुली है, डरने की कोई स्थिति नहीं है। एसएसपी के मुताबिक उन्हें कल रात और आज सुबह 9 बजे के आसपास अलर्ट मिला था, दोनों ही स्थिति में सायरन बजाया गया। लोगों ने ब्लैकआउट में बहुत अच्छा सहयोग भी किया है। इसके साथ ही लोगों से अपील है कि दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़े और समझें। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News