Punjab: मैट्रिमोनियल साइट पर दूल्हा ढूंढने वाले Alert! शादी से पहले लाखों लेकर रफू-चक्कर

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 06:15 PM (IST)

जालंधर: मैट्रिमोनियल साइट्स पर रिश्ता ढूंढने वालों के लिए चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर की एक लड़की, जो डेनमार्क में इंजीनियर के तौर पर काम कर रही थी, डिजिटल फ्रॉड का शिकार हो गई। इस दौरान उसने जालंधर पुलिस को धोखाधड़ी का पूरा मामला बताया। पीड़ित लड़की ने जानकारी देते हुए बताया कि उसने एक पॉपुलर मैट्रिमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। करीब 2 साल पहले एक युवक ने उसे रिक्वेस्ट भेजी थी। इस दौरान युवक ने दावा किया था कि वह मुंबई की एक बड़ी IT कंपनी में काम करता है, जिससे उसे सालाना 11 लाख रुपये का पैकेज मिलता है। 

इस दौरान युवक ने पीड़ित लड़की बहुत ही समझदारी भरी बातें की जोकि लड़की को पसंद आईं। इसके बाद दोनों युवक-लड़की आपस में बात करने लगे। अपना रिश्ता दिखाने के लिए युवक ने लड़की की अपने कथित माता-पिता से भी बात करवाई। फोन पर, बुजुर्गों ने उसे अपनी बहू कहा और आशीर्वाद दिया। इस पूरे फैमिली ड्रामा ने लड़की का भरोसा पूरी तरह जीत लिया।

इसके बाद दोनों आपस में बातें करते रहे और दोनों में रिश्ता काफी मजबूत हो गया। युवक ने लड़की से डेनमार्क का एक महंगा Go-Pro कैमरा और शराब भेजने के लिए कहा। इसके अलावा, कभी इन्वेस्टमेंट के नाम पर, कभी मेडिकल इमरजेंसी के नाम पर तो कभी शादी की तैयारियों के नाम पर लड़की से पैसे मांगता रहा। लड़की ने युवक के अकाउंट में 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब ​​शादी तय हो गई, तो युवक ने दिल्ली में सेरेमनी ऑर्गनाइज की और लड़की इंडिया आ गई। शादी के दिन जब पूरा परिवार वेन्यू पर पहुंचा, तो दूल्हा नहीं आया और उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। लड़की ने इस मामले की शिकायत जालंधर पुलिस और साइबर सेल से की और जांच में पता चला कि युवक की पूरी प्रोफाइल फेक थी। वह मुंबई का नहीं, बल्कि बिहार का रहने वाला एक धोखेबाज है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News