Jalandhar Alert: बस स्टैंड-गढ़ा रोड रूट पर निकलने से पहले जान लें Update

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2026 - 01:26 PM (IST)

जालंधर: शहरवासियों के लिए जरूरी सूचना है। यदि आप बस स्टैंड से गढ़ा रोड की ओर आने-जाने की योजना बना रहे हैं, तो आपको वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ सकता है। गढ़ा रेलवे फाटक बुधवार को अस्थायी रूप से बंद है, जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

जानकारी के अनुसार, 24 जून को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गुरु नानकपुरा और गढ़ा रेलवे फाटकों पर बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, वह शाम 4 बजे गुरु नानकपुरा रेलवे फाटक और शाम 5 बजे गढ़ा रेलवे फाटक पर पहुंचेंगे।

इन कार्यक्रमों को देखते हुए गढ़ा रेलवे फाटक को कुछ समय के लिए बंद किया गया है, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को यातायात संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने रूट की योजना बना लें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News