पंजाब वासियों के लिए खतरे की घंटी! जानलेवा साबित होने लगी ये बीमारी

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 11:31 AM (IST)

खमाणों : गांव रत्तो में डेंगू (Dengue) के कारण एक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। पिछले कुछ दिनों से 58 वर्षीय व्यक्ति बीमार था और मोहाली के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। मृतक हरमिंदर सिंह पुत्र रणजोध सिंह है। उसका अंतिम संस्कार रविवार दोपहर कर दिया गया।      

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) फतेहगढ़ साहिब द्वारा अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई पर रिपोर्ट में मौत का कारण डेंगू (Dengue) बताया गया है। मृतक के भाई हरपाल सिंह के अनुसार हरमिंदर सिंह को 2 अक्टूबर को रोपड़ के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से 4 अक्टूबर को उन्हें मैक्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया था। 5 अक्टूबर को सुबह 10 बजे डेंगू के कारण उनकी मौत हो गई। हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में दवा या कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव नहीं किया गया, जिस कारण लोगों में स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के खिलाफ गुस्सा है।       

गांव के ही एक अन्य प्रमुख व्यक्ति ने बताया कि दो महिलाएं डेंगू से जिंदगी और मौत का लड़ाई लड़ रहीं है। इसके अलावा 40 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्व एस.एम.ओ और कांग्रेस नेता डॉ. नरेश चौहान ने कहा कि अगर स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंभीरता न दिखाई गई तो और भी लोगों की जान जा सकती है। गांव वासियों ने प्रशासन ने मांग की है कि विशेष कैंप लगाकर टैस्ट किए जाए और आवश्यक दवाएं पहुंचाई जाए और स्प्रे करवाया जाए।      

इस संबंध में सी.एम.ओ. फतेहगढ़ साहिब ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में डेंगू की रोकथाम के लिए सर्वे टीमें बनाई हई हैं जो लोगों को जागरुक कर रही हैं। दूसरी ओर एस.एम.ओ खमाणों गुरप्रीत सिंह ने कहा कि डेंगू से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। फिर भी सोमवार को जांच के लिए एक टीम भेजी जा रही है, जो गांव में मरीजों व आम लोगों के टेस्ट करेगी। इसके बाद ही साफ हो सकता है कि किस मरीज को डेंगू है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News