Alert: खतरे के निशान तक पहुंचा सुखना लेक का जलस्तर

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 09:31 AM (IST)

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): शहर में कुछ दिनों से हो रही बारिश के चलते सुखना लेक का वाटर लैवल भी बढ़ गया है, जोकि 10 दिन में 1161.25 फुट पर पहुंच गया है। सुखना लेक के जलस्तर को 1163 तक डेंजर मार्क माना जाता है। 

यही कारण है कि मॉनसून के चलते अधिकारियों ने लेक पर निगरानी बढ़ा दी है। पिछले साल से प्रशासन ने 1162 फुट के आसपास ही फ्लड गेट खोलने शुरू कर दिए हैं, ताकि आसपास के एरिया में जलभराव का खतरा न हो। यही कारण है कि पिछली बार इंजीनियरिंग विभाग को कई बार सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने पड़े। बता दें कि अगर कैचमैंट एरिया में भी अच्छी बारिश हो जाती है तो सुखना लेक का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है, क्योंकि कैचमैंट एरिया का पानी सुखना झील में शामिल होता है। यही कारण है कि लेक पर अधिकारियों की तैनाती के साथ ही हर घंटे के बाद जलस्तर बढऩे की जानकारी ली जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News