लूट दौरान बाइक से गिरी महिला की हुई थी मौत, सभी आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 10:11 AM (IST)

जालंधर (महेश): 5 दिन पहले 23 नवंबर को कस्बा जंडियाला के पास जालंधर नूरमहल रोड पर ढाई लाख की लूट करने वाले तीनों आरोपियों को थाना सदर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी नूरमहल के रहने वाले हैं और एक आरोपी जंडियाला का रहने वाला है। आरोपियों की गिरफ्तारी का खुलासा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर कर सकते हैं।

PunjabKesari

आरोपियों ने बाइक पर जा रहे  जिला कपूरथला के गांव लखन के पड्डे के रहने वाले बलविंदर सिंह बलविंदर कौर (पति-पत्नी) को अपना शिकार बनाते हुए महिला बलविंदर कौर के हाथ में पकड़ा हुआ ढाई लाख रुपए की नगदी का बैग छीन लिया था जिसके बाद महिला बाइक से नीचे गिर पड़ी थी और गंभीर रूप से घायल हो गई' जिसके बाद निजी अस्पताल में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 379-बी के तहत केस दर्ज किया गया था। बाद में धारा 302 भी साथ में जोड़ दी गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Related News