Amazing! पंजाब से रावण पहुंचेगा लंदन, एक-दो नहीं, पूरे 12...
punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 05:18 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में लंदन से रावण के पुतले बनाने काा बड़ा ऑर्डर आया है। इस बार दशहरा 2 अक्तूबर को आ रहा है, जोकि हर साल की तरह धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके लिए रावण के पुतले तैयार हो रहे हैं। वहीं लंदन से रावण के 12 पुतलों का ऑर्डर आया है, जिन्हें कोरियर के जरिए भेजा जाएगा।
ये ऑर्डर अमृतसर के रहने वाले कारीगर विनोद कुमार को आया है, जिनका परिवार पिछली 5 पीढ़ियों से पुतले बनाने का काम कर रहा है। इस संबंधी जानकारी देत हुए विनोद ने बताया कि उन्हें लंदन से रावण के 12 पुतलों का ऑर्डर आया है। पूरा रावण बनाकर लंदन भेजने में मुश्किल होती है, इसलिए वह सिर्फ रावण का चेहरा ही बनाकर लंदन भेजते हैं। इस साल उन्हें 12 पुतलों का ऑर्डर आया है, जिसकी संख्या 15 तक भी पहुंच सकती है।
कारीगर विनोद ने बताया कि सबसे पेचीदा चेहरा बनाना होता है, क्योंकि बाकी शरीर का हिस्सा एक ही अंजाम में बन जाता है। उन्होंने ये कला अपने दादा और पिता से सीखी है। उन्होंने बताया कि चेहरा का साइज 30 से 35 फीट ऊंचा रावण के लिए तैयार किए जातें हैं, क्योंकि इस ज्यादा बड़े साइज के चेहरे रास्त में टूट भी सकते हैं और इन्हें भेजने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जब रावण के चेहरे लंदन पहुंच जाते है तो वहां के कारीगर द्वारा बनाए गए पुतलों पर इन्हें लगाया जाता है।
अमृतसर में जलेगी 100 फीट लंबा रावण
वहीं कारीगर विनोद ने बताया कि, इस बार जिला अमृतसर में 100 फीट ऊंचा रावण बनाया जा रहा है। जोकि जिले के सबसे बड़ा रावण होगा। ये सिर्फ एक पुतला नहीं बल्कि उनकी कला है जोकि अब देश की सीमाओं को पार करके विदेशों में पहुंच रही है। वहीं पंजाब में आई बाढ़ के कारण उन्हें इस बार कम ऑर्डर आए हैं। पहले अमृतसर के आसपास और अजनाला के गांवों में कई ऑर्डर आते थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here