Big Breaking : पंजाब सरकार ने SSP विजिलेंस को किया सस्पेंड
punjabkesari.in Saturday, Dec 27, 2025 - 11:32 AM (IST)
पंजाब डेस्क : इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने अमृतसर के एस.एस.पी. विजिलेंस लखबीर सिंह को सस्पेंड किया है। जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। जांच में 55 करोड़ के टेंडर का मामला सामने आया है। अमृतसर के इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से रणजीत एवेन्यू में टेंडर लगाए गए थे जिसमें जांच के बाद गड़बड़ी पाई गई है। शहर में 55 करोड़ से डिवेल्पमेंट के काम करवाए जाने थे। लोगों के लिए विकास पर काम किया जाना था। बताया जा रहा है कि लखबीर सिंह ने ठेके का काम अपने चहेते को दिया था। सूत्रों के अनुसार इस मामले में समाज सेवक की भूमिका में सामने आ रही है।

वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि आई.ए.एस. अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। बता दें कि सरकार की जीरो टोलरेंस की नीति लगातार जारी है। एस.एस.पी. लखबीर सिंह द्वारा जिम्मेदारी पूरी तरह से नहीं निभाई गई है जिसके चलते उन पर गाज गिरी है। वहीं गौरतलब है कि इससे पहले अमृतसर रूरल के एस.एस.पी. मनिंदर सिंह भी सस्पेंड हुए थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

