पंजाब में बिगड़ते हालात : सड़क पर उतरे भाजपा नेता, सरकार के खिलाफ जमकर हो रहा प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 01:26 PM (IST)

अमृतसर/चंडीगढ़ (रमन) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ  ने शनिवार को अमृतसर के हॉल गेट पर आयोजित विशाल रोष प्रदर्शन में भगवंत मान–अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला।

चुघ ने आरोप लगाया कि AAP सरकार चुनावी लाभ के लिए पंजाब में डर और अस्थिरता का माहौल बनाने हेतु राष्ट्र-विरोधी तत्वों के साथ मिलकर साजिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में भी अरविंद केजरीवाल पर ऐसे तत्वों से मिलीभगत के आरोप लगे थे और आज वही पैटर्न पंजाब में दोहराया जा रहा है।

tarun chugh

चुघ ने कहा कि पंजाब में AAP के मंत्री और नेताओं ने अपने घरों को वसूलीखोरी के “टॉर्चर सेंटर” बना रखा है, जहां आम लोगों को डराया, धमकाया और अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सत्ता का खुला दुरुपयोग हो रहा है, जिससे पूरे पंजाब में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। पंजाब की संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए चुघ ने केंद्र सरकार से अपील की कि राज्य की स्थिति पर विशेष और सतत निगरानी रखी जाए।

PunjabKesari

हाल की घटनाओं का जिक्र करते हुए चुघ ने कहा कि पुलिस थानों पर लगातार ग्रेनेड हमले, होशियारपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी और चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय पर हुआ हमला — ये सभी घटनाएं पंजाब में शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की एक सुनियोजित साजिश की ओर इशारा करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार गैंगस्टरों, अपराधियों और माफिया तत्वों को खुला संरक्षण दे रही है, जिसके कारण राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

bjp leader

डीएम गगनदीप सिंह रंधावा मामले का उल्लेख करते हुए चुघ ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की और पूर्व मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर को जेल में मिल रही कथित वीआईपी सुविधाओं पर गंभीर सवाल उठाए। चुघ ने कहा, “एक आरोपी को जेल में वीआईपी सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं? उसका मोबाइल अभी तक जब्त क्यों नहीं किया गया? उसके पिता को अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ितों की आवाज दबाने के लिए उनके घरों की बिजली तक काटी जा रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।  इस रोष प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। 

चुघ ने AAP सरकार को “निकम्मी, अहंकारी और तानाशाही” करार देते हुए कहा कि यह सरकार कानून व्यवस्था, दलित सम्मान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक विरोध नहीं है, बल्कि पंजाब की अस्मिता, लोकतंत्र और न्याय की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है। पंजाब की जनता ने मन बना लिया है कि 2027 में वह इस कुशासन को उखाड़ फेंकेगी और सच्चा ‘स्वराज’ स्थापित करेगी।”

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News